लखनऊ

पारिजात अपार्टमेंट के सामने बसों का जमावड़ा, निवासियों को हो रही भारी परेशानी

ट्रैफिक विभाग और नगर निगम की लापरवाही

पारिजात अपार्टमेंट के सामने बसों का जमावड़ा, निवासियों को हो रही भारी परेशानी

Ritesh Srivastava

के जोन-4 क्षेत्र अंतर्गत विक्रांत खंड स्थित पारिजात अपार्टमेंट के निवासियों ने अपार्टमेंट के मुख्य गेट के सामने रोडवेज एवं प्राइवेट बसों के अवैध संचालन पर नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिजात अपार्टमेंट का मुख्य प्रवेश द्वार अब धीरे-धीरे “अवध बस स्टेशन” का रूप लेता जा रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

निवासियों के अनुसार अवध बस स्टेशन से संचालित होने वाली रोडवेज बसें अपार्टमेंट गेट के ठीक सामने खड़ी की जा रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर सहित अन्य जिलों के लिए चलने वाली प्राइवेट बसें और टैक्सियां भी यहीं से सवारियां भर रही हैं। दिनभर बसों और वाहनों की आवाजाही के कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को बाहर निकलने और अंदर आने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अपार्टमेंट के सामने अवैध पार्किंग और बस संचालन के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और यातायात प्रशासन से मांग की है कि पारिजात अपार्टमेंट के मुख्य गेट के सामने बसों और प्राइवेट वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button