जनगणना जागरूकता बैठक को लेकर RWA की अनदेखी का आरोप, महासचिव विवेक शर्मा ने उठाए सवाल-

जनगणना जागरूकता बैठक को लेकर RWA की अनदेखी का आरोप, महासचिव विवेक शर्मा ने उठाए सवाल
द्वारा आयोजित जनगणना जागरूकता बैठक को लेकर ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव एवं समाजसेवी ने संबंधित अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा कागज़ों पर “स्मार्ट जनगणना” का दावा किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर स्थिति पूरी तरह अलग दिखाई दे रही है।
जोन 3 की कार्यशैली पर उठे सवाल
विवेक शर्मा के अनुसार नगर आयुक्त द्वारा जोनल अधिकारियों को RWA पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर बैठक में आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई प्रमुख आवासीय क्षेत्रों के RWA तक बैठक की सूचना ही नहीं पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि जानकीपुरम विस्तार स्थित सृष्टि, स्मृति, सरगम, जनेश्वर और सुलभ आवास जैसे बड़े अपार्टमेंट्स के RWA सदस्यों को शाम 5:30 बजे प्रस्तावित बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई।
महासचिव ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि शहर के इतने महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्रों को ही बैठक की सूचना नहीं दी गई, तो क्या सिर्फ कागजी कोरम पूरा कर सरकार को संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में वास्तविक जनसहभागिता आवश्यक है और यह केवल फाइलों में बैठकें दिखाने से संभव नहीं होगा।
विवेक शर्मा ने अपने बयान में यह भी कहा कि शहर के सभी RWA राष्ट्रहित और राज्यहित में हमेशा प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर संवाद की कमी चिंता का विषय है। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से अपील की कि जनगणना अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय संपर्क और सहभागिता सुनिश्चित की जाए।



