उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:‼️👉भीषण गर्मी और बिजली कटौती पर सक्रिय हुए विधायक, ओपी श्रीवास्तव ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

‼️👉विधायक ने जनता से किया अपील कहा समस्या का हल हर हाल में निकालेंगे

‼️👉भीषण गर्मी और बिजली कटौती पर सक्रिय हुए विधायक, ओपी श्रीवास्तव ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

‼️👉विधायक ने जनता से किया अपील कहा समस्या का हल हर हाल में निकालेंगे

‼️रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज‼️

लखनऊ। राजधानी में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और बिजली कटौती से आम जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। कई इलाकों में लगातार ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज और घंटों बिजली बाधित रहने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब जनप्रतिनिधि भी जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय हो गए हैं।

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर राजधानी के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में लगातार बिजली कटौती से आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने ऊर्जा मंत्री से आग्रह किया कि राजधानी के प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित कर जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाए। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि जनता को राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है और वह लगातार लोगों की समस्याओं को शासन तक पहुंचा रहे हैं।

इससे पहले उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा तथा सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह भी बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री को पत्र लिख चुके हैं। तीनों विधायकों द्वारा लगातार उठाई जा रही मांगों के बाद अब राजधानी की बिजली व्यवस्था को लेकर विभाग पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है।

विधायक ओपी श्रीवास्तव ने अपने पत्र में कहा कि लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-25, इंदिरानगर, एचएएल, मुंशी पुलिया, विकास नगर, कल्याणपुर समेत कई इलाकों में बीते कई दिनों से गंभीर विद्युत संकट बना हुआ है। बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के अधिकारी भी लगातार ओवरलोड और बढ़ी हुई मांग के बीच आपूर्ति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों की टीमें दिन-रात फील्ड में रहकर फॉल्ट ठीक करने और आपूर्ति सामान्य करने में जुटी हुई हैं।

“जनता को राहत मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे” — विधायक ओपी श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button