उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:भीषण गर्मी के चलते लखनऊ में 22 मई से सभी स्कूलों में छुट्टी

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

भीषण गर्मी के चलते लखनऊ में 22 मई से सभी स्कूलों में छुट्टी

लखनऊ। राजधानी में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी लखनऊ ने बड़ा आदेश जारी किया है। जनपद के सभी शिक्षण बोर्डों से संचालित विद्यालयों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी और बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वर्तमान समय में लखनऊ में तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू चलने के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन ने यह भी कहा कि कुछ विद्यालयों द्वारा अभी तक ग्रीष्मावकाश घोषित नहीं किया गया था, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ सकता था। ऐसे में सभी बोर्डों के विद्यालयों में एक समान रूप से अवकाश लागू करने का निर्णय लिया गया।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश की प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा सूचना विभाग को भी भेज दी गई है ताकि सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया है।”

Related Articles

Back to top button