लखनऊ-अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से अभद्रता, कर्मचारियों को फिर खदेड़ा

‼️👉 अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम से अभद्रता, कर्मचारियों को खदेड़ा
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
लखनऊ। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा नगर निगम का अभियान अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध और अभद्रता की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे निगम कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जोन-03 के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कर्मचारी मारपीट से बाल-बाल बचे और उन्हें मौके से वापस लौटना पड़ा।
वहीं बुधवार को जानकीपुरम क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाने गई टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें खदेड़ दिया, जिसके चलते कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते की 296 टीम के कर्मचारियों के पास न तो पहचान पत्र (आई कार्ड) है और न ही कोई निर्धारित ड्रेस। इसी वजह से दुकानदार और स्थानीय लोग उन्हें अधिकृत कर्मचारी मानने से इंकार कर रहे हैं और अभद्रता पर उतर आ रहे हैं।
सबसे बड़ी समस्या यह भी सामने आई है कि बिना ईटीएफ (Enforcement Task Force) या पुलिस बल के टीम को मौके पर भेजा जा रहा है, जिससे कर्मचारियों को विरोध झेलना पड़ रहा है और कई बार उन्हें कार्रवाई अधूरी छोड़कर लौटना पड़ता है।
👉 सवाल उठता है कि बिना सुरक्षा और पहचान के आखिर कैसे सफल होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान?
‼️👉नगर निगम प्रशासन के लिए यह स्थिति चुनौती बनती जा रही है, जिस पर जल्द ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।



