नगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ-प्रतिबंधित पालीथिन को लेकर नगर निगम ने की कार्यवाई

‼️👉 सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर नगर निगम का शिकंजा, ₹11,450 जुर्माना वसूला

लखनऊ। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। नगर आयुक्त  गौरव कुमार के निर्देश पर मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में जोन-03 के अंतर्गत पुरनिया चौराहा से पुरनिया पुल के नीचे तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9 चालान काटे गए, जिनसे ₹6,150 का जुर्माना वसूला गया।

वहीं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी नगर निगम ने सख्ती दिखाई। टीम ने 5 चालान करते हुए ₹4,700 का जुर्माना वसूला और दुकानदारों को भविष्य में इसका उपयोग न करने की चेतावनी दी।

इसके अलावा बाजार क्षेत्र में बिना लाइसेंस तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। 3 दुकानदारों पर स्पॉट फाइन लगाते हुए ₹600 का जुर्माना वसूला गया और उन्हें लाइसेंस बनवाने के निर्देश दिए गए।

इस तरह पूरे अभियान में कुल 17 चालान किए गए और ₹11,450 की धनराशि वसूल कर नगर निगम कोष में जमा कराई गई।

अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार गौतम, श्री पुष्कर सिंह पटेल समेत क्षेत्रीय सुपरवाइजर की टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही।

👉 नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button