राजनीतिलखनऊ

प्रियंका गांधी का जन्मदिन ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 की तैयारी का आह्वान

प्रियंका गांधी का जन्मदिन ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया गया, 2027 की तैयारी का आह्वान

लखनऊ।
आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को गांधी भवन प्रेक्षागृह, कैसरबाग लखनऊ में ओबीसी विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद मा. प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर काम करने और अतिपिछड़े समाज को उनकी हिस्सेदारी व अधिकार दिलाने की नीतियों पर गंभीर चर्चा की

संगठन को मिली नई दिशा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रभारी रहते हुए मा. प्रियंका गांधी जी ने सामाजिक न्याय के रास्ते पर संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने गैर-राजनीतिक और मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने वाले हजारों वैचारिक युवाओं को आगे बढ़ाया और उन्हें देश व प्रदेश की राजनीति में स्थापित किया।

ओबीसी अधिकारों के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध

कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जय हिंद ने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं और संसाधनों में ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी विभाग द्वारा 6 प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो ओबीसी समाज के मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और अधिकारों के लिए आंदोलन को मजबूती देंगे।

10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अनिल जय हिंद द्वारा ओबीसी विभाग के 10 सूत्रीय कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिन्हें वर्षभर चलाया जाएगा—
घर-घर संविधान कार्यक्रम
मनरेगा बचाओ संग्राम
वोट चोर, गद्दी छोड़ आंदोलन
जातीय जनगणना कराओ, ओबीसी 50% आरक्षण बढ़ाओ
आरएसएस/बीजेपी सरकार की ओबीसी विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूकता
विश्वविद्यालयों में ओबीसी युवाओं से संवाद
पारदर्शी S.I.R
सामाजिक न्याय संवाद चौपाल एवं पदयात्रा
संवैधानिक संस्थाओं के अडानीकरण व निजीकरण पर नाटक
राजनीति के बाबाकरण व धार्मिककरण के खिलाफ जागरूकता

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. अनिल जय हिंद, पूर्व मंत्री मसूद अहमद, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, मनोज यादव, दिनेश सिंह, कुमुद गंगवार, अंशु अवस्थी, कैलाश चौहान, राहुल राय प्रजापति, अशोक विश्वकर्मा, डॉ. आलोक रंजन वर्मा, राम कुमार लोधी, तमजीद अहमद, कुंवर सिंह पटेल, सुनील सर्राफ, इंद्रजीत सिंह, डॉ. राज कुमार मौर्या, एच.एल. दुषाद, ओम प्रकाश महतो, अभिषेक यादव, विनोद पाल, नितिन मिश्रा, जितेंद्र पटेल, देवेंद्र निषाद धनुष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय, ओबीसी अधिकार और 2027 की राजनीतिक तैयारी का स्पष्ट संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button