नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर विशेष कैम्प, दो दिन में 84.42 लाख से अधिक गृहकर वसूली

अवकाश के दिन भी कर वसूली में जुटा नगर निगम
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर विशेष कैम्प, दो दिन में 84.42 लाख से अधिक गृहकर वसूली
आठों जोनों में 1267 नए गृहकर निर्धारण
लखनऊ।
नगर निगम लखनऊ में गृहकर वसूली को गति देने के लिए नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अवकाश के दिन भी विशेष कर वसूली कैम्प लगाए गए। इन कैम्पों का उद्देश्य बकाया गृहकर की वसूली के साथ-साथ नए भवनों का कर निर्धारण करना था,नगर निगम द्वारा जारी समस्त वसूली रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2026 तक चले विशेष अभियान में शहर के आठों जोनों से कुल 84,42,155.55 की गृहकर वसूली दर्ज की गई।
इस दौरान 1267 नए गृहकर निर्धारण (हाउस असेसमेंट) भी किए गए, जो इस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
जोनवार वसूली का विवरण
जोन–1 : 7.09 लाख से अधिक वसूली, 67 नए कर निर्धारण जोन–2 : 7.75 लाख की वसूली, 54 नए निर्धारण
जोन–3 : 7.92 लाख की वसूली, 303 नए निर्धारण
जोन–4 : 16.97 लाख की वसूली, 178 नए निर्धारण
जोन–5 : 6.55 लाख की वसूली, 116 नए निर्धारण
जोन–6 : 20.83 लाख की सर्वाधिक वसूली, 270 नए निर्धारण जोन–7 : 9.00 लाख की वसूली, 159 नए निर्धारण
जोन–8 : 8.27 लाख की वसूली, 120 नए निर्धारण
डिजिटल भुगतान को मिला बढ़ावा
विशेष कैम्पों में कैश, चेक के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम, क्यूआर कोड और भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने गृहकर जमा किया। इससे साफ है कि नगर निगम की डिजिटल भुगतान व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है।
नगर आयुक्त की सख्त मॉनिटरिंग का दिखा असर
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने पहले ही सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि अवकाश के बावजूद कैम्प पूरी सक्रियता से संचालित किए जाएं और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों की निगरानी और कर्मचारियों की सक्रियता का ही परिणाम है कि कम समय में इतनी बड़ी वसूली संभव हो सकी।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बकाया गृहकर वसूली और नए कर निर्धारण के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह के विशेष कैम्प लगाए जाएंगे, ताकि नगर निगम की आय बढ़े और शहर के विकास कार्यों को और गति मिल सके।
गृहकर वसूली में कौन सा जोन सबसे पीछे, कौन सबसे आगे
नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर अवकाश के दिन लगाए गए विशेष कैम्पों के बाद अब जोनवार गृहकर वसूली के आंकड़े सामने आ गए हैं। समस्त रिपोर्ट के विश्लेषण में यह साफ हुआ है कि आठों जोनों में वसूली का स्तर अलग-अलग रहा। सबसे कम वसूली से लेकर सबसे अधिक वसूली तक जोन की स्थिति
(सबसे कम वसूली वाला जोन)
➡️ जोन–5 : 6,55,125
(द्वितीय गृहकर वसूली वाला जोन)
द्वितीय
➡️ जोन–1 : 7,09,460.55
तीसरे नम्बर पर जोन–2 : 7,75,847
चौथे नम्बर पर जोन–3 : 7,92,025
पांचवे नम्बर पर जोन–8 : 8,27,819
छठे नम्बर पर जोन–7 : 9,00,700
सातवे नम्बर पर
जोन–4 : 16,97,739
आठवें नम्बर पर सबसे अधिक वसूली)
➡️ जोन–6 : 20,83,440



