नगर आयुक्त के निर्देश पर ज़ोन–6 में लगा विशेष कैम्प कैम्प के माध्यम से 12 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जमा

नगर आयुक्त के निर्देश पर ज़ोन–6 में लगा विशेष कैम्प कैम्प के माध्यम से 12 लाख रुपये से अधिक का राजस्व जमा

लखनऊ। नगर आयुक्त के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नगर निगम लखनऊ के ज़ोन–6 द्वारा गृहकर वसूली को लेकर व्यापक और सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व जोनल अधिकारी अमरजीत यादव ने किया, जिनके निर्देशन में ज़ोन–6 के अंतर्गत आने वाले कल्याण सिंह वार्ड एवं बालागंज वार्ड में विशेष कर वसूली कैम्प का आयोजन किया गया।
इस कैम्प के माध्यम से वर्षों से बकाया चल रहे गृहकर की वसूली के साथ-साथ नए भवनों को भी कर के दायरे में लाया गया। अभियान के दौरान करीब 119 गृहकर बकायेदारों से बकाया कर जमा कराया गया, वहीं 51 नए भवनों का कर निर्धारण करते हुए उन्हें विधिवत नगर निगम के कर अभिलेखों में शामिल किया गया। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप नगर निगम को लगभग 12 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
कर वसूली कैम्प के दौरान वार्ड स्तर पर राजस्व निरीक्षक सहित विभागीय कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को गृहकर से संबंधित नियमों, बकाया भुगतान, नए भवन कर निर्धारण एवं ऑनलाइन/ऑफलाइन भुगतान प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई, जिससे करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय नागरिकों ने वार्ड में ही कैम्प लगाकर कर जमा कराने की व्यवस्था को सराहा और कहा कि इससे उन्हें नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वहीं अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कैम्पों से न केवल राजस्व वसूली में तेजी आती है, बल्कि करदाताओं में जागरूकता भी बढ़ती है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, आगे भी ज़ोन–6 सहित अन्य ज़ोन क्षेत्रों में इसी तरह के कर वसूली एवं कर निर्धारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक बकायेदारों से राजस्व वसूला जा सके और नए भवनों को कर के दायरे में लाकर नगर निगम की आय बढ़ाई जा सके। इससे शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, सड़क, जलापूर्ति एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा


