दीपावली व भाईदूज पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

🌾 दीपावली व भाईदूज पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई 🌾
लखनऊ।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर दीपावली एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान खोया, पनीर, दूध, दुग्ध उत्पाद, मिठाइयाँ, नमकीन, खाद्य तेल, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और बड़ी मात्रा में खराब एवं कालातीत खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया गया।
मुख्य कार्यवाही
- आलमनगर स्थित अशोक कुमार गुप्ता के परिसर से 150 किग्रा बदबूदार खोया (मूल्य ₹60,000) विनष्ट कराया गया।
- श्याम उद्योग, नादरगंज से 223 किग्रा घी (मूल्य ₹1,22,650) को सीज किया गया।
- मा कृपा ट्रेडर्स, राजेन्द्रनगर से मिल्क केक, कलाकन्द, पतीसा, डोडा बर्फी, सोहन पापड़ी, कराची हलवा, सूजी हलवा, फिंगर बर्फी समेत लगभग 5000 किग्रा मिठाई (मूल्य ₹5,57,440) को खराब व कालातीत पाए जाने पर नष्ट कराया गया।
- ग्राम भाखामऊ बेहटा, थाना गुडम्बा स्थित शमीम ट्रेडर्स से काजू कतली, पापड़, आचार, बिस्कुट आदि 77.6 किग्रा खाद्य पदार्थ (मूल्य ₹43,835) कालातीत पाए जाने पर विनष्ट कराए गए।
कुल कार्रवाई का विवरण:
- 223 किग्रा खाद्य पदार्थ (मूल्य ₹1,22,650) सीज किए गए।
- 5077.6 किग्रा खाद्य पदार्थ (मूल्य ₹6,01,275) विनष्ट कराए गए।
- कुल 21 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।
यह कार्रवाई सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय श्री विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जे.पी. सिंह के पर्यवेक्षण में की गई। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीताराम सिंह कुशवाहा, नितिका केशरी, मोहम्मद साकिब, जितेन्द्र पटेल, दिनेश कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, देवेश सिंह, संजय कुमार सिंह, सुप्रिया सिंह एवं सत्यवीर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।
रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।



