उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ नगर निगम के 110 वार्डों को मिला विकास कार्यों के लिए 2.10 करोड़ का बजट, पहली किस्त जारी

लखनऊ नगर निगम के 110 वार्डों को मिला विकास कार्यों के लिए 2.10 करोड़ का बजट, पहली किस्त जारी

रितेश श्रीवास्तव

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने शहर के 110 वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 2.10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए यह राशि नगर निगम की कार्यकारिणी व सदन की प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत की गई है।

महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि की पहली किस्त के रूप में 1 करोड़ रुपये तुरंत जारी किए जाएं, ताकि आवश्यक कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू किए जा सकें।

यह धनराशि सड़क मरम्मत, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सुधार, नाली सफाई और सार्वजनिक स्थानों की मरम्मत जैसे बुनियादी कार्यों पर खर्च की जाएगी। महापौर ने कहा कि यह कदम सीधे नागरिकों की दैनिक समस्याओं से जुड़ा है और नगर निगम इसे पूरी गंभीरता से लागू कर रहा है।

नगर निगम द्वारा इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि वार्ड स्तर पर रहने वाले लोगों को जल्द ही मूलभूत सुविधाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

 

Related Articles

Back to top button