July 4, 2025

गाजियाबाद नगर निगम को DCCC के सफल संचालन पर लखनऊ में किया गया सम्मानित

गाजियाबाद नगर निगम को DCCC के सफल संचालन पर लखनऊ में किया गया सम्मानित
शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला पुरस्कार, महापौर और नगर आयुक्त ने किया सम्मानित

गाजियाबाद, 4 अप्रैल 2025:
डेडीकेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCCC) के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा न केवल निगम कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया, बल्कि शहर हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया।

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में DCCC की मॉनिटरिंग टीम, सफाई मित्र, कंपोस्टिंग और स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले नागरिकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉ. अनुज, और नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर शिवम भी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त ने बताया कि DCCC के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 4 बजे से सफाई व्यवस्था की निगरानी की जाती है, जिससे शहर की स्वच्छता में निरंतर सुधार हो रहा है। इस केंद्र की टीम को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों, समाजसेवियों, स्कूलों और नागरिकों के सहयोग से गाजियाबाद को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की दिशा में सफलता मिल रही है।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से अंतिम चौधरी (B गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल), जयंत आनंद (वार्ड 69), रमा त्यागी (आर्य नगर कोटगांव), विजेंद्र कुमार (संजय नगर), रमिता (ग्रीन फील्ड स्कूल), निधि गोद (GKJ इंटरनेशनल स्कूल) और DCCC ऑपरेटर योगेश कुमार शामिल रहे।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि DCCC जन समस्याओं के समाधान में बेहद कारगर साबित हो रहा है और यह जनता के लिए एक मजबूत संवाद माध्यम बन गया है। उन्होंने आगे भी नागरिकों से इसी प्रकार नगर निगम के साथ जुड़कर कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर गाजियाबाद नगर निगम को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी सम्मानित किया गया। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर यह प्रशस्ति पत्र ग्रहण किया, जिसे नगर विकास मंत्री द्वारा प्रदान किया गया। यह गाजियाबाद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा।

DCCC के माध्यम से नगर निगम और जनता के बीच सशक्त संवाद और सक्रिय समाधान प्रक्रिया को भविष्य में और प्रभावी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)