उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ महापौर की अध्यक्षता में सम्पत्ति विभाग की बैठक सम्पन्न, दिये गये आवश्यक निर्देश

लखनऊ महापौर की अध्यक्षता में सम्पत्ति विभाग की बैठक सम्पन्न, दिये गये आवश्यक निर्देश

लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में सम्पत्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (सिविल), प्रभारी अधिकारी (सम्पत्ति), तहसीलदार एवं सम्पत्ति विभाग के समस्त अधिकारीगण और लेखपाल उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिनमें अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही और शासकीय भूमियों की सुरक्षा को लेकर खास निर्देश दिये गए।

मुख्य बिंदु:

1. अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही: सम्पत्ति विभाग ने अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ 20 से अधिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई हैं।

2. अतिक्रमणमुक्त भूमियों की सुरक्षा: नगर निगम ने 160 अभियानों के तहत 86.432 हे0 शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया है। इन भूमियों की सुरक्षा के लिए ताम्रबाड़ या बाउंड्रीवाल लगाने के आदेश दिये गये हैं।

3. तालाब भूमियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही: तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश भी दिये गए हैं, ताकि जल स्रोतों की रक्षा की जा सके।

4. अन्य शासकीय भूमियों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही: अन्य शासकीय भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

5. सार्वजनिक संपत्तियों का सर्वे: नगर निगम और तहसील के साथ मिलकर सार्वजनिक संपत्तियों का सर्वे किया जा रहा है। अब तक 22 गांवों का सर्वे पूरा किया जा चुका है।

6. जनशिकायतों का निस्तारण: जनशिकायतों को समय पर निस्तारित करने के लिए भी विशेष निर्देश दिये गए हैं।

7. खाली भूमियों का व्यवसायिक उपयोग: खाली पड़ी भूमियों का व्यवसायिक उपयोग करने के लिए अभियंत्रण विभाग को निर्देशित किया गया है, ताकि इन परिसरों का सदुपयोग किया जा सके।

 

महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों को शीघ्रता से संपन्न किया जाये और प्रत्येक मामले में पारदर्शिता बनी रहे।

Related Articles

Back to top button