लखनऊ

नगर निगम लखनऊ: 1 अप्रैल से 21 जुलाई तक लाइसेंस वसूली में 4.94 करोड़ से अधिक का राजस्व, जोन-4 अव्वल

नगर निगम लखनऊ: 1 अप्रैल से 21 जुलाई तक लाइसेंस वसूली में 4.94 करोड़ से अधिक का राजस्व, जोन-4 अव्वल

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ की वित्तीय वर्ष 2026-27 की 1 अप्रैल से 21 जुलाई 2026 तक की लाइसेंस प्रगति रिपोर्ट जारी कर दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम ने विभिन्न लाइसेंस मदों से 4,94,08,500 रुपये का राजस्व अर्जित किया है। इस अवधि में कुल 3,457 मदों में कार्रवाई की गई तथा 139 नए लाइसेंस जारी कर 18,27,500 रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।

रिपोर्ट के अनुसार जोन-4 ने सर्वाधिक 11,82,250 रुपये की लाइसेंस वसूली कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं जोन-8 ने 8,44,175 रुपये के साथ दूसरा तथा जोन-3 ने 7,20,250 रुपये की वसूली कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

जोनवार लाइसेंस वसूली

  • जोन-1: 367 मद, ₹53,20,250
  • जोन-2: 203 मद, ₹30,11,500
  • जोन-3: 526 मद, ₹72,02,250
  • जोन-4: 770 मद, ₹1,18,23,250
  • जोन-5: 350 मद, ₹47,40,500
  • जोन-6: 246 मद, ₹40,29,000
  • जोन-7: 328 मद, ₹48,40,000
  • जोन-8: 667 मद, ₹84,41,750

21 जुलाई को  नए लाइसेंस जारी करने में जोन-3 ने 26 नए लाइसेंस बनाकर सभी जोनों में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद जोन-6 ने 24 और जोन-4 ने 22 नए लाइसेंस जारी किए।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस अभियान को और तेज किया जाएगा, जिससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ बिना लाइसेंस संचालित प्रतिष्ठानों को भी नियमानुसार लाइसेंस के दायरे में लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button