लखनऊ

लखनऊ नगर निगम ने एक दिन में 92.60 लाख रुपये की वसूली, डिजिटल भुगतान का बढ़ा दायरा-

20 जुलाई की वसूली में जोन-3 नंबर वन, एक दिन में 29.44 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

एक दिन की वसूली में जोन-3 सबसे आगे, नगर निगम ने जुटाए 92.60 लाख रुपये

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम की 20 जुलाई 2026 की एक दिन की वसूली रिपोर्ट में जोन-3 ने सबसे अधिक राजस्व संग्रह कर सभी आठों जोनों में पहला स्थान हासिल किया है। नगर निगम ने एक ही दिन में 927 भवनों से कुल 92,60,712.41 रुपये (ग्रैंड टोटल) की वसूली की।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह के मुताबिक जोन-3 ने 172 भवनों से 29,44,866.64 रुपये की रिकॉर्ड वसूली कर सबसे बेहतर कार्य किया। जिसमे मुख्य रूप से जोंनल अधिकारी अजीत राय,टैक्स सुपरिटेंडेंट आलोक श्रीवास्तव, आर आई विशाल श्रीवास्तव, उदय त्रिपाठी,निजाम,अमित शंकर,राहुल यादव,स्वाती श्रीवास्तव, मोहज़्ज़िब, की अहम भूमिका रही।

 

इसके बाद जोन-1 ने 18,37,661.32 रुपये तथा जोन-4 ने 15,02,045.65 रुपये की वसूली के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक दिनभर में नकद, चेक, ऑनलाइन, आरटीजीएस, एनईएफटी, डायनेमिक क्यूआर कोड, भारत बिल पेमेंट सिस्टम और व्हाट्सएप पेमेंट जैसे विभिन्न माध्यमों से करदाताओं ने भुगतान किया। सबसे अधिक भुगतान ऑनलाइन और डिजिटल माध्यमों से प्राप्त हुआ, जिससे डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रति लोगों का बढ़ता रुझान भी देखने को मिला।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदारों से समय पर कर जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि नगर निगम की आय बढ़े और शहर में विकास कार्यों को गति मिल सके।

20 जुलाई 2026: जोनवार वसूली (ग्रैंड टोटल)

  • जोन-3: ₹29,44,866.64 (सबसे अधिक)
  • जोन-1: ₹18,37,661.32
  • जोन-4: ₹15,02,045.65
  • जोन-6: ₹6,62,573.99
  • जोन-7: ₹6,41,269.04
  • जोन-8: ₹6,30,004.36
  • जोन-5: ₹5,53,433.89
  • जोन-2: ₹4,88,857.52

20 जुलाई की वसूली में जोन-3 नंबर वन, एक दिन में 29.44 लाख रुपये का रिकॉर्ड राजस्व संग्रह

लखनऊ नगर निगम ने एक दिन में 92.60 लाख रुपये की वसूली, डिजिटल भुगतान का बढ़ा दायरा

Related Articles

Back to top button