लखनऊ

लखनऊ नगर निगम जोन-8 में जलभराव पर सख्ती, प्रतिदिन होगी नालियों की सफाई : सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह

जोन-8 में जलभराव पर सख्ती, प्रतिदिन होगी नालियों की सफाई : सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। नगर निगम जोन-8 के सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी डॉ. आशीष सिंह ने क्षेत्र में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलनिकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख नालों और नालियों की प्रतिदिन सफाई कराई जाएगी, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

डॉ. आशीष सिंह ने कहा कि सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सिल्ट हटाने, कूड़ा तत्काल उठाने और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए।

इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि कूड़ा नालियों में न फेंकें, स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें तथा जलभराव या सफाई संबंधी शिकायतों की तत्काल सूचना नगर निगम को दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य बरसात के दौरान नागरिकों को जलभराव से राहत देना और क्षेत्र में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखना है।

Related Articles

Back to top button