लखनऊ

लखनऊ नगर निगम को मिला नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नंद किशोर को मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ नगर निगम को मिला नया नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नंद किशोर को मिली अहम जिम्मेदारी

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नंद किशोर को नगर स्वास्थ्य अधिकारी (Municipal Health Officer) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम के विभिन्न जोनों में जोंनल अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके नंद किशोर अपनी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।

नगर आयुक्त के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन कराने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में उनकी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। विशेष रूप से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में उनके कार्य की सराहना की जाती रही है।

नंद किशोर इससे पहले जोन-5 के जोंनल अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में स्वच्छता, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली और जन शिकायतों के समाधान जैसे क्षेत्रों में कई अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए गए।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में अब उनके सामने शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की जिम्मेदारी होगी। नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button