उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow:उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में यूनाइटेड रियल मास्टर ताइक्वांडो अकादमी का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 16 एवं 17 अप्रैल 2026 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में United Real Master Taekwondo Academy के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अकादमी और लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के उपरांत सृष्टि अपार्टमेंट में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव व वरिष्ठ समाज सेवी श्री विवेक शर्मा जी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

मुख्य अतिथि श्री विवेक शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि ताइक्वांडो केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

अकादमी के प्रशिक्षक मास्टर अंशुमन मुखर्जी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) एवं मास्टर अजीत द्विवेदी (4th Dan Black Belt, Kukkiwon South Korea) के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Fresher Category विजेता खिलाड़ी:

वैभवी विश्वकर्मा – कैडेट गोल्ड मेडल (Kyorugi)

विश्वु विश्वकर्मा – सब-जूनियर सिल्वर मेडल (Kyorugi)

विभोर – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

दिविशा पांडेय – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

त्रिशिका – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

आरव सिंह – कैडेट ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

श्रीषा तिवारी – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

Official Category विजेता खिलाड़ी:

अद्विका अग्रहरी – सब-जूनियर गोल्ड मेडल (Poomsae)

शिव्यांश शर्मा – कैडेट गोल्ड मेडल (Poomsae)

पावनी मुखर्जी – जूनियर सिल्वर मेडल (Poomsae)

अमायरा सौजना – सब-जूनियर सिल्वर मेडल (Poomsae)

रिद्धिमा मेर – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Poomsae)

रिद्धिमा मेर – सब-जूनियर गोल्ड मेडल (Kyorugi)

अमायरा सौजना – सब-जूनियर ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

शिव्यांश शर्मा – कैडेट ब्रॉन्ज मेडल (Kyorugi)

इसके अतिरिक्त 1st ATA Open State Taekwondo Championship 2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को जवाहरलाल नेहरू यूथ सेंटर में किया गया, जिसमें अकादमी के खिलाड़ियों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

ATA Open State Championship विजेता:

पावनी मुखर्जी – जूनियर पूमसे गोल्ड मेडल

शिव्यांश शर्मा – कैडेट पूमसे गोल्ड मेडल

शिव्यांश शर्मा – कैडेट क्योरुगी सिल्वर मेडल

यश राज गुप्ता – सीनियर पूमसे गोल्ड मेडल

कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं तथा अकादमी द्वारा खिलाड़ियों को निरंतर बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

Related Articles

Back to top button