लखनऊ

लखनऊ नगर निगम में 40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद गोमती त्रिवेदी को भावभीनी विदाई

40 वर्षों की बेदाग सेवा के बाद गोमती त्रिवेदी को भावभीनी विदाई

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ नगर निगम के जोन-3 कार्यालय में द्वितीय श्रेणी लिपिक गोमती त्रिवेदी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, अनुशासित और बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

गोमती त्रिवेदी ने अपने पूरे सेवाकाल में सरकार एवं विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन करते हुए ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्य व्यवहार और सरल स्वभाव को लेकर सहकर्मियों ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

इस अवसर पर जोनल अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि गोमती त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की मिसाल पेश की है। वहीं कर्मचारी नेता शशि मिश्रा, कैसर रजा, कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव तथा राजस्व निरीक्षकों सहित सभी कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला। सहकर्मियों ने गोमती त्रिवेदी के साथ बिताए अनुभव साझा किए और उनके योगदान को नगर निगम परिवार के लिए अविस्मरणीय बताया।

इस कार्यक्रम में जोनल अधिकारी मनोज यादव,कर अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, राहुल यादव,निजामुद्दीन, अमित वर्मा,मोहज़्ज़िब,सिब्ते,लिपिक तनवीर,राजीव रतन राय,राजीव जैन,चंद्रमोहन,विजय शर्मा,मनोज वर्मा,रेहान,सचिन,सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button