उत्तर प्रदेशलखनऊ

2027 विधानसभा चुनाव: कायस्थ समाज ने लखनऊ की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

2027 विधानसभा चुनाव: कायस्थ समाज ने लखनऊ की पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कायस्थ समाज ने राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए लखनऊ की पांच विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर नई राजनीतिक पहल की है। इंदिरानगर स्थित होटल जयति ओएसिस इन में आयोजित “वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में कायस्थ समाज की भूमिका व कायस्थ मांगे अपना अधिकार” विषयक परिचर्चा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों से सशक्त और कर्मठ कायस्थ प्रत्याशियों को उतारने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित समाज प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया। चर्चा के बाद अंतिम निर्णय का अधिकार शेखर कुमार को सौंपा गया।

इसके बाद मध्य विधानसभा से आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, उत्तरी विधानसभा से मनोज कृष्ण श्रीवास्तव, कैन्ट विधानसभा से अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिमी विधानसभा से सुशील कुमार श्रीवास्तव तथा सरोजनीनगर विधानसभा से ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के नामों की घोषणा की गई। प्रत्याशियों की घोषणा पर कार्यक्रम स्थल तालियों और हर्षध्वनि से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि एवं महर्षि विद्या मंदिर के प्रबंधक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने सभी घोषित प्रत्याशियों को माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में लखनऊ खंड स्नातक विधान परिषद प्रत्याशी आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष शेखर कुमार ने कहा कि सभी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों से 51 सम्मानित लोगों की सूची तैयार करते हुए कैंप कार्यालयों का चयन करें तथा जनता के बीच रहकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम में आलोक भटनागर, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, दिनेश खरे, मनोज सक्सेना, श्रद्धा श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. नविता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button