लखनऊ

लखनऊ: करोड़ों के पारिजात अपार्टमेंट में समस्याओं से जूझ रहे आवंटी, नई प्रबंध समिति के सामने खड़ी हो गयी बड़ी चुनौती

 लखनऊ: करोड़ों के पारिजात अपार्टमेंट में समस्याओं से जूझ रहे आवंटी, नई प्रबंध समिति के सामने खड़ी हो गयी बड़ी चुनौती

लखनऊ। (एलडीए) के अंतर्गत आने वाले पारिजात अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। करोड़ों रुपये के फ्लैट वाले इस हाई-राइज परिसर में लिफ्ट खराबी, गंदगी, कूड़ा प्रबंधन और विजिटर पार्किंग पर अतिक्रमण जैसी कई समस्याएं लगातार बनी हुई हैं।

जानकारी के अनुसार, 20 मंजिला टावर के बी-1 ब्लॉक में पिछले 4 दिनों से लिफ्ट खराब पड़ी है। इस टावर में कुल 116 फ्लैट हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक सर्विस लिफ्ट ही संचालित है, जिसमें भी खतरनाक आवाजें आने की शिकायत सामने आई है। इससे निवासियों, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परिसर में लगी जॉनसन कंपनी की लिफ्ट में आए दिन खराबी की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन आरोप है कि एलडीए के जोन-1 के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं, अपार्टमेंट के हैंडओवर को लेकर भी निवासियों और प्राधिकरण के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिससे समस्याएं और बढ़ रही हैं।

पारिजात अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की सचिव ने बताया कि नई प्रबंध समिति के सामने इन सभी समस्याओं का समाधान करना बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्याओं के समाधान की मांग की है।

👉 अब सवाल यह है कि करोड़ों की लागत से बने इन अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों को आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ेगा?

Related Articles

Back to top button