लखनऊ-नगर निगम कल्याणमण्डप की मलाईदार कुर्सी नही छोड़ रहा बाबू जोंनल का आदेश बेअसर-नगर आयुक्त का भी डर हुआ खत्म

‼️👉जोन-3 में “कुर्सी की जंग”! आदेश के बावजूद लिपिक को नहीं मिला चार्ज
ऋतुराज
लखनऊ। नगर निगम के जोन-3 में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक आदेश भी बेअसर नजर आ रहे हैं। द्वितीय श्रेणी लिपिक अरुण कुमार को जोन-3 के अंतर्गत सभी कल्याण मंडपों में लिपिकीय कार्य का चार्ज जोंनल अधिकारी द्वारा सौंपा गया है।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि संबंधित स्थान पर वर्षों से जमे एक “जुगाड़ू” लिपिक ने अब तक अपनी कुर्सी छोड़ने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, आदेश जारी होने के बावजूद नए लिपिक को न तो कार्यभार सौंपा गया और न ही बैठने की जगह दी गई।
बताया जा रहा है कि यह पोस्ट काफी “मलाईदार” मानी जाती है, जहां काम कम और सुविधाएं ज्यादा हैं। इसी वजह से पुराने लिपिक किसी भी कीमत पर अपनी पकड़ ढीली नहीं करना चाहते।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में जोंनल अधिकारी के आदेश भी प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पकड़ पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

‼️👉अब बड़ा सवाल 👉 क्या नगर निगम में आदेश से ज्यादा “जुगाड़” की चलती है?



