लखनऊ

नगर निगम में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर 09 अक्टूबर को विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी-जनजागरण मीटिंग हुयी आयोजित

09 अक्टूबर को विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी हेतु जनजागरण मीटिंग आयोजित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर पूर्व घोषित आंदोलन के तहत 09 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ स्थित जीपीओ पार्क, गांधी प्रतिमा पर आयोजित होने वाले विशाल धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम लखनऊ इकाई के संयुक्त संगठनों द्वारा आज जोन-7 एवं जोन-4 कार्यालयों पर जनजागरण मीटिंग आयोजित की गई।

इस बैठक में महासंघ से जुड़े विभिन्न संगठनों—नगर निगम जलकल कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, नगर निगम आर.आर. कर्मचारी संघ, जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ तथा उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ—के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं नगर विकास विभाग द्वारा लंबे समय से निकाय कर्मचारियों की सेवा संबंधी एवं अन्य 13 सूत्रीय मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। यदि समय रहते इन लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो महासंघ को मजबूरन व्यापक आंदोलन छेड़ना पड़ेगा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष  शशि कुमार मिश्र ने प्रदेश सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से समस्याओं का निराकरण किया जाए ताकि 09 अक्टूबर को होने वाले धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन कार्यबंदी जैसे कठोर कदम उठाने की आवश्यकता न पड़े।

सभा में मुख्य रूप से आनंद मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी, जितेन्द्र सिद्धार्थ, नितिन त्रिवेदी, गोमती त्रिवेदी, चन्द्र मोहन, हरि शंकर पाण्डेय, विजय यादव, विजय शंकर पाण्डेय, अमित सिंह, अखिलेश सिंह, दीपक शर्मा, कंचन सक्सेना, राकेश तिवारी, संजय चंद्रा, सच्चितानन्द उपाध्याय, बिन्दू सिंह, श्याम बिहारी शर्मा, कल्याण यादव, मोहम्मद अय्यूब, अनिल शुक्ला, अनिल दुबे, राकेश कुमार, कबीर दास, अर्पित शुक्ला, गंगा प्रसाद, विवेक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और एक स्वर में 09 अक्टूबर को होने वाले आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया।

महासंघ ने घोषणा की कि कल, दिनांक 04 अक्टूबर को जोन-2 कार्यालय पर प्रातः 11:00 बजे तथा जोन-6 कार्यालय पर दोपहर 01:00 बजे जनजागरण मीटिंग आयोजित की जाएगी। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने सभी इकाइयों से अनुरोध किया है कि वे अपनी-अपनी जगह पर इसी प्रकार बैठकें कर कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुँचने के लिए प्रेरित करें।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button