उत्तर प्रदेशदेश-विदेशनगर निगम लखनऊलखनऊ

लखनऊ-जलकल कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी – प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने महाप्रबंधक को घेरा

जलकल कर्मचारियों में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी – प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा ने महाप्रबंधक को घेरा

लखनऊ। जलकल विभाग में कर्मचारियों की उपेक्षित समस्याओं को लेकर अब संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। जलकल के प्रदेश अध्यक्ष शशिकुमार मिश्रा, जो स्थानीय संगठन के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक भी हैं, ने महाप्रबंधक जलकल को पत्र लिखकर गंभीर चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा है कि महाप्रबंधक द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिससे विभागीय कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जलकल के सभी संगठन कई बार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रख चुके हैं, लेकिन न तो सुनवाई हो रही है और न ही समाधान।

पत्र में विशेष रूप से जोन-1 और जोन-6 में अभियंताओं द्वारा की जा रही वसूली और उत्पीड़न का भी जिक्र किया गया है। मिश्रा ने चेताया है कि यदि उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी और बातचीत के जरिये समाधान नहीं निकाला गया, तो सभी कर्मचारी संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो महासंघ और स्थानीय संगठन मिलकर जलकल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन की होगी।

इस पत्र की प्रति महापौर और नगर आयुक्त को भी भेजी गई है, ताकि मामले की गंभीरता से अवगत कराया जा सके।

अब देखना यह है कि जलकल प्रशासन कर्मचारियों की इस चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेता है, या आने वाले दिनों में राजधानी लखनऊ में जलकल कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button