लखनऊ

लखनऊ में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की होगी जांच-जोंनल अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रवर्तन व अग्निशमन अधिकारियों की ज्वाइंट टीम की गठित

लखनऊ में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की होगी जांच

दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत एलडीए ने उठाया कदम

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने प्रवर्तन व अग्निशमन अधिकारियों की ज्वाइंट टीम की गठित

लखनऊ में होटल, गेस्ट हाउस, मॉल, अस्पताल समेत अन्य बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों की जांच होगी। दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने शुक्रवार को प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।

जिसमें उन्होंने बहुमंजिला इमारतों में जांच के लिए संयुक्त टीम गठित करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी समेत समस्त जोनल अधिकारी उपस्थित रहे।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में विभिन्न व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा होटल, गेस्ट हाउस, नर्सिंग होम, मॉल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स आदि का संचालन किया जा रहा है। जिसके लिए प्राधिकरण द्वारा भवन मानचित्र स्वीकृत किया जाता है। वहीं, भवनों में आग से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों की निगरानी व अनापत्ति अग्निशमन विभाग द्वारा निर्गत की जाती है। हाल ही में बहुमंजिला इमारतों में हुयी अग्नि जनित घटनाओं के दृष्टिगत यह जरूरी है कि दोनों विभाग एक साथ समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच करें। इसे ध्यान में रखते हुए एलडीए व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ज्वाइंट टीम गठित की गयी है।

प्रत्येक जोन के लिए अफसर नामित

प्रत्येक जोन में एलडीए व अग्निशमन विभाग से 01-01 अधिकारी को नामित किया गया है, जोकि बहुमंजिला भवनों में अग्निशमन व अन्य सुरक्षा सम्बंधी मानकों की जांच की कमान संभालेंगे।

प्रवर्तन जोन-1 में जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के साथ एफ0एस0ओ गोमती नगर मामचन्द्र बड़गूजर
– प्रवर्तन जोन-2 में जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के साथ एफ0एस0ओ सत्येन्द्र कुमार सिंह
– प्रवर्तन जोन-3 में जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह के साथ एफ0एस0ओ सरोजनी नगर/आलमबाग धर्मपाल सिंह
– प्रवर्तन जोन-4 मेें जोनल अधिकारी माधवेश कुमार के साथ एफ0एस0ओ बी0के0टी0 प्रशांत कुमार
– प्रवर्तन जोन-5 में जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय के साथ एफ0एस0ओ इंदिरा नगर कमलेन्द्र कुमार
– प्रवर्तन जोन-6 एवं 7 में जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह के साथ एफ0एस0ओ हजरतगंज राम कुमार रावत एवं एफएसओ चौक पुष्पेन्द्र कुमार यादव

निर्धारित प्रारूप में देनी होगी रिपोर्ट

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जांच के बिन्दु व प्रारूप निर्धारित कर दिया गया है। इसी के मुताबिक जांच टीम को अपनी रिपोर्ट देनी होगी। इसमें निरीक्षण की तारीख के साथ स्थल की फोटोग्राफ लगानी होगी। एलडीए की प्रवर्तन टीम स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक स्थल पर हुये निर्माण कार्य, पार्किंग, सेटबैक व फ्लोर आदि की जांच करेगी। अगर स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष निर्मित क्षेत्र में अंतर पाया जाता है तो निर्माणकर्ता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई प्रचलित की जाएगी। वहीं, अग्निशमन की टीम आग से सुरक्षा के मानकों की जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related Articles

Back to top button