लखनऊ

लखनऊ में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, प्रभारी मंत्री और महापौर के दौरे के दौरान दिखा कूड़े का बड़ा ढेर

लखनऊ को इंदौर बनाने वाले मंत्री सुरेश खन्ना के सामने कूड़े का बड़ा ढेर जब दिखा तो हैरान रह गए कि आखिर यहां नारा कैसे लगाए

लखनऊ में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, प्रभारी मंत्री और महापौर के दौरे के दौरान दिखा कूड़े का बड़ा ढेर

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर किए जा रहे दावों की उस समय पोल खुल गई, जब गुरुवार को प्रभारी मंत्री तथा लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल सफाई व्यवस्था का जायजा लेने गोमती नगर के विकल्प खण्ड व नया गांव क्षेत्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के सामने ही सड़क किनारे कूड़े का बहुत बड़ा ढेर दिखाई दिया।

लखनऊ को इंदौर बनाने वाले मंत्री सुरेश खन्ना के सामने कूड़े का बड़ा ढेर जब दिखा तो हैरान रह गए कि आखिर यहां नारा कैसे लगाए

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा जमा है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या बनी हुई है। निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों का कहना था कि जब शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने ही कूड़े का अंबार नजर आया, तो आम दिनों में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कूड़े के बड़े ढेर को देखकर मंत्री और महापौर ने नाराजगी जताई, हालांकि मौके पर सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस घटना ने नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button