लखनऊ

समाज सेवी की मेहनत लाई रंग कुर्सी रोड पर बने कूलिंग पॉइंट का महापौर ने किया शुभारंभ

देशी गुड़ के साथ शीतल जल,ठंडी हवा और कूलर भी लगाया

समाज सेवी की मेहनत लाई रंग कुर्सी रोड पर बने कूलिंग पॉइंट का महापौर ने किया शुभारंभ

कहते है कि यदि जनसेवा मन से और निःस्वार्थ की जाए तो हर समस्या का हल हो सकता है इसी संकल्प को साकार करते हुए लखनऊ के समाज सेवी विवेक शर्मा ने लखनऊ नगर निगम की महापौर से भीषण गर्मी से राहत पाने के आम जनता व राहगीरों के लिए कूलिंग पॉइंट बनाने का निवेदन किया जिसके बाद तत्काल जनहित में तत्परता दिखाते हुए महापौर ने जनसेवा की दिशा में एक और सराहनीय पहल की है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत देने के लिए कुर्सी रोड स्थित सृष्टि अपार्टमेंट के सामने एक अत्याधुनिक कूलिंग प्वाइंट का शुभारंभ किया कराया।

इस जनहितकारी सुविधा का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल,अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अरविंद कुमार राव तथा ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के महासचिव ,समाज सेवी विवेक शर्मा ने किया और इसे आम जनता को समर्पित किया।

दरअसल, इस कूलिंग प्वाइंट को शुरू कराने के पीछे ग्रेटर लखनऊ के महासचिव एवं समाजसेवी विवेक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने लंबे समय से क्षेत्र के राहगीरों को गर्मी में राहत दिलाने के लिए इस सुविधा की मांग उठाई थी, जिसे महापौर ने स्वीकार करते हुए हकीकत में बदल दिया।

इस कूलिंग प्वाइंट पर राहगीरों के लिए ठंडा पानी, पंखे, बैठने के लिए कुर्सियां, सोफा, आराम करने के लिए तख्त और देशी गुड़ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तेज धूप और लू के बीच यह व्यवस्था लोगों के लिए किसी राहत केंद्र से कम नहीं है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि इस तरह की सुविधाएं शहर के अन्य प्रमुख इलाकों में भी शुरू की जानी चाहिए।

साथ ही नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि इस जनहित की संपत्ति का संरक्षण करें और किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं। वहीं स्थानीय गुडम्बा पुलिस से भी इसे सुरक्षित रखने में सहयोग की अपेक्षा जताई गई है।

गर्मी से जूझते लोगों के लिए यह कूलिंग प्वाइंट वास्तव में राहत की ठंडी फुहार साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button