लखनऊ

लखनऊ-जानकीपुरम में गैस संकट पर बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

 ब्रेकिंग न्यूज़ | जानकीपुरम में गैस संकट पर बवाल, सड़क जाम कर प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम इलाके में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सोमवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। 60 फीट रोड पर सैकड़ों उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। की बाबा विश्वनाथ भारत गैस एजेंसी के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी साफ नजर आई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। तेज धूप और भीड़ के बीच महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी परेशान होते नजर आए।

स्थिति तब बिगड़ गई जब इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। इससे इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ और लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और काफी देर मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके साथ ही एजेंसी संचालकों से भी बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गैस आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य तो हो गई है, लेकिन लोगों में नाराजगी अब भी बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

👉 अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर गैस संकट के लिए जिम्मेदार कौन है और कब तक आम जनता को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा?

Related Articles

Back to top button