लखनऊ

नाम सामाजिक सेवा संस्थान, सुविधा शुल्क सबसे ज्यादा!-नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने संचालित सामुदायिक सुविधा केंद्र सवालों के घेरे में

नाम सामाजिक सेवा संस्थान, सुविधा शुल्क सबसे ज्यादा!

लखनऊ। नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने, झंडी पार्क के कोने पर बना हाईटेक हेल्प हैंड्स सामुदायिक सुविधा केंद्र अब सवालों के घेरे में है। नाम भले ही सामाजिक सेवा संस्थान का हो, लेकिन यहां वसूले जा रहे शुल्क ने आम जनता को हैरान कर दिया है।
इस परिसर में संबंधित संस्था द्वारा दुकानें, विज्ञापन स्थल, कार्यालय, शौचालय और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यहां बने सुलभ शौचालय में आम लोगों से 10 से 20 रुपये तक शुल्क वसूला जा रहा है।

 

👉‼️ सवाल यह है कि जब संस्था खुद को सामाजिक सेवा से जुड़ा बताती है, तो फिर इतनी अधिक फीस क्यों?

इसके अलावा परिसर में सुविधा केश (हेयर कटिंग सैलून) भी संचालित किया जा रहा है, जो कि पूरी तरह एक कमर्शियल कार्य है,
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि
👉‼️ इस पूरे परिसर से नगर निगम को आखिर कितनी और किस मद में आय हो रही है?
क्या इस जमीन के उपयोग, किराये, विज्ञापन और शुल्क वसूली का कोई स्पष्ट हिसाब नगर निगम के पास मौजूद है?

सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित कमर्शियल गतिविधियों और नगर निगम को होने वाली आय की विस्तृत जांच कराई जाए।
क्योंकि सवाल सिर्फ शुल्क का नहीं है,
सवाल पारदर्शिता, जवाबदेही और नगर निगम की संपत्ति के सही उपयोग का है।

‼️👉नाम सामाजिक सेवा संस्थान और सुविधा शुल्क सबसे ज्यादा

नगर निगम मुख्यालय के सामने बना यह हाईटेक हेल्प हैंड्स सामुदायिक सुविधा केंद्र

‼️👉नगर निगम के झंडी पार्क के कोने पर बना हुआ है

इसमें बाकायदा इस संस्था द्वारा दुकान,विज्ञापन,आफिस शौचालय,आदि निर्मित है

👉हैरानी की बात यह है कि इस सुलभ शौचालय में 10 रुपये 20 रुपये तक शुल्क पड़ता है

👉‼️हैरानी की बात यह है कि जब यह सामाजिक संस्था है तो इतना शुल्क क्यों*

इसमें सुविधा केश कार्यालय भी चल रहा

आखिर इस पूरे एरिया से नगर निगम को क्या आय होती है

👉‼️अगर महापौर जी को इस बारे में कुछ मालूम हो तो बताए अन्यथा यह जरूर पता लगाएं की इस कमर्शियल परिसर से क्या मिल रहा

Related Articles

Back to top button