लखनऊ

लखनऊ में मौत का बर्गर! लखनऊ में खुलेआम ज़हर परोसने का धंधा, FSDA गहरी नींद में

मौत का बर्गर! लखनऊ में खुलेआम ज़हर परोसने का धंधा, FSDA गहरी नींद में

लखनऊ।
राजधानी लखनऊ में लोगों की थाली तक पहुँच रहा है सीधा ज़हर, और इसे रोकने वाला खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) पूरी तरह मौन है। इंदिरानगर सेक्टर-16 स्थित लेखराज गोल्ड कॉम्प्लेक्स में चल रही AIP इंडिया बर्गर नामक दुकान पर जो दृश्य सामने आए हैं, वे किसी भी सभ्य शहर को शर्मसार करने के लिए काफी हैं।

यहाँ बर्गर नहीं, बल्कि बीमारियाँ और मौत का सामान तैयार किया जा रहा है।

गंदगी, कीड़े और जला ज़हरीला तेल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बर्गर जले हुए काले तेल में तले जा रहे हैं — ऐसा तेल, जिसे देखकर कोई भी डॉक्टर साफ कहेगा कि यह कैंसर, लीवर और पेट की गंभीर बीमारियों को न्योता है। किचन की हालत ऐसी है कि दीवारों का प्लास्टर उखड़ा हुआ है, चारों तरफ कॉकरोच, कीड़े-मकोड़े रेंग रहे हैं और उसी जगह पर खाना बनाया जा रहा है।
दर्जनों पाव और अन्य खाद्य सामग्री खुले में, बिना ढके, गंदगी के बीच रखी गई है। न कोई स्वच्छता, न कोई मानक, न कोई डर।

https://youtu.be/msy0EER4_m8?si=gfjs2CONO-Wphey-

FSDA कहां है? किसकी शह पर चल रहा धंधा?

सबसे बड़ा और सबसे गंभीर सवाल यह है कि लखनऊ की FSDA टीम आखिर कहां है?

क्या इन दुकानों का कभी निरीक्षण नहीं हुआ?

या फिर निरीक्षण सिर्फ़ फाइलों और वसूली तक सीमित रह गया है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि लेखराज कॉम्प्लेक्स और आसपास के इलाकों में ऐसी अनगिनत फास्ट-फूड दुकानें बिना किसी नियम के चल रही हैं। रोज़ सैकड़ों लोग यहाँ खाना खाते हैं — बच्चे, महिलाएँ, बुज़ुर्ग — और किसी को अंदाज़ा तक नहीं कि वह क्या खा रहा है।

यह लापरवाही नहीं, अपराध है

खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की परिस्थितियों में बना भोजन सीधा जानलेवा हो सकता है। इसके बावजूद यदि FSDA विभाग आंख मूंदे बैठा है, तो यह सिर्फ़ लापरवाही नहीं बल्कि आपराधिक चुप्पी मानी जाएगी।

कार्रवाई या हादसे का इंतज़ार?
अब सवाल यह नहीं है कि गंदगी है या नहीं —वीडियो सबूत मौजूद हैं।

सवाल यह है कि
क्या FSDA तत्काल इस दुकान को सील करेगा?
क्या सैंपल लेकर कानूनी कार्रवाई होगी?
या फिर किसी बड़े फूड पॉइजनिंग हादसे के बाद विभाग जागेगा?

लखनऊ में अगर ऐसे ही बेलगाम बर्गर की दुकानें चलती रहीं, तो वह दिन दूर नहीं जब यह खबर सिर्फ़ एक्सपोज़े नहीं, बल्कि मौत की रिपोर्ट बन जाएगी।
अब देखना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाता है या फिर यह ज़हर यूँ ही परोसा जाता रहेगा।

Related Articles

Back to top button